बलरामपुर, मई 24 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​ग्राम जैतापुर निवासी अनस पुत्र रफीक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह गांव स्थित कमर की दुकान पर गया था। वहां से वापस घर लौटते समय गांव के ही रेहान पुत्र सऊद अहमद व इरशाद पुत्र तवक्कल हुसैन ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रास्ते में रोक लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और लाठी-डंडों के साथ लात-घूसों से मारपीट की। हमले में अनस गंभीर रूप से घायल हो गया और उनके सिर में गहरी चोट आई। किसी तरह वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पीड़ित ने आरोप लगाया क...