मिर्जापुर, जनवरी 24 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हरना की गली मोहल्ले में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मोहल्ला निवासी ईशू ओझा पुत्र सुरेशचंद्र ओझा ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान रामबाबू, मनीष और आशीष कसेरा आए। पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। युवक की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट में समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में केस दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.