जौनपुर, मार्च 6 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से पीटकर सिर फोड़ने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त गांव के सुरेश भारती पुत्र पुनवासी भारती ने चंदवक थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी विशाल, गोलू पुत्रगण राधेश्याम और विजय कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम घुड़दौड़ थाना चंदवक गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारने पीटने लगे जिससे मेरा सिर फूट गया और मुझे चोट आई। उक्त लोग जाते समय जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मामले की जांच कर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.