कन्नौज, अप्रैल 28 -- सदर कोतवाली क्षेत्र गांव गुसाईदासपुर में रंजिश को लेकर बीती रात दबंगों ने घात लगाकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दराती, हंसिया और लाठी-डंडों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। ग्राम गोसाईदासपुर निवासी अरविन्द पुत्र राजाराम ने मुकदमा दर्ज कराते बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वह अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह उठकर बाहर गया। जैसे ही वह घर के पास मेहंदी के पेड़ों की ओर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही लालाराम, भूरा, शेर सिंह व छोटा ने उसे घेर लिया। यह भी पढ़ें- तततत हमलावरों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते उस पर दराती, हंसिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर पर गहरी ...