पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी
लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। रायबरेली रोड राजीवनगर घोसियाना में बुधवार दोपहर रंगोत्सव के दौरान पुरानी रंजिश में अंकित वर्मा (25) को गोली मार दी गई। गोली पेट को छूती हुई निकल गई। अंकित को अपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घोसियाना में बुधवार को होलिकोत्सव का आयोजन था। रंग और जश्न का माहौल था। इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर अंकित वर्मा और सुमित यादव के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई। सुमित भागकर घर गया और तमंचा ले आया। उसने तमंचे से अंकित पर फायर झोंक दिया। गोली अंकित के पेट को छूती हुई निकल गई और वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी बसंत कुमार रल्लापल्ली के मुताबिक आरोपी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.