पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, बचाने पहुंचे प्रधान पर भी हमला
गोंडा, मई 24 -- नवाबगंज, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा दिया ।बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान पर भी हमला किया गया। प्रधान ने पति-पत्नी और उनकी दो पुत्रियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के प्रधान थनराज निषाद उर्फ पोकई ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव के मल्लहन पुरवा निवासी एक दंपती अपनी दो बेटियों के साथ उनके यहां काम कर रहे मजदूर से पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मजदूर घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.