जौनपुर, अप्रैल 4 -- नेवढ़िया (जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तिवरान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, तिवरान गांव निवासी प्रदीप तिवारी पुत्र गिरधारी तिवारी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को रसूलहा गांव निवासी राजेश लक्ष्मण पटेल, साहिल पुत्र अच्छेलाल पटेल तथा जड़ावती व सरोजा देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा संदीप तिवारी को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। मामले में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.