जौनपुर, मार्च 25 -- मड़ियाहूं (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के नयापुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नयापुरा निवासी शबाना ने मंगलवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे उनका पुत्र जानीब हाशमी बाइक से बाजार जूता खरीदने जा रहा था। आरोप है कि घर के पास ही पड़ोसी शाद, तौसीफ, सानू और अयान ने पुरानी रंजिश को लेकर उसकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों व लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.