पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, जून 30 -- पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के फूलवरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फूलवरिया गांव निवासी रामजीत दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुराने घर पर भोजन करने के बाद रात में नए घर पर सोने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी पुरानी रंजिश के चलते उनसे उलझ गए। इसी दौरान आरोपियों ने अपने परिजनों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट में उन्हें चोटें आईं और आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.