कौशाम्बी, मई 17 -- पिपरी थाना क्षेत्र के लोकीपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 14 मई की रात पड़ोसी पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी त्रिभुवन, उसके भाई किशन, सुमेमन व भतीजे राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...