कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- मंझनपुर। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव निवासी मो. मुस्लिम उर्फ फुलजार ने बताया कि मंगलवार की शाम वह बाइक लेकर बाजार जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पड़ोसी सलमान मिल गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर भाई शहबाज, शहजान व परिवार के आशिफ के साथ मिलकर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने डंडा मारकर पीड़ित को चलती बाइक से गिरा दिया था। घटना के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.