पुरानी रंजिश में युवकों ने युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, मई 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया मरचहवा टोला में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरैया मरचहवा टोला निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सप्ताह पहले उनके पट्टीदार के घर शादी समारोह था। उसी दौरान गांव के गौरव और अविनाश उर्फ अमित पुरानी रंजिश को लेकर उनसे विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में सुशील कुमार के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.