मुंगेर, मार्च 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर के समीप पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बड़ी दुर्गा स्थान के समीप पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट मे मो. अजीमुद्दीन की पत्नी नजमा खातून जख्मी हो गई। जख्मी नजमा खातून ने बताया कि मेरा पड़ोसी मो. शाकिर, मो. रिंकू, साजो खातुम तथा रन्नो खातुन मेरे घर घुस गया और बोला कि तुम्हारे बेटे ने मेरे बेटे को मारा है। जब मैं बोली कि मेरा बेटा ने नहीं मारा है तो मेरे बोलते ही मो .साकिर, मो.रिंकू, साजो खातुन तथा रन्नो खातून गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजनों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.