पुरानी रंजिश में मारपीट, 17 के खिलाफ रिपोर्ट
पीलीभीत, मई 14 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भानडांडी निवासी हसनैन ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 3 दिन पूर्व बच्चों में कहासुनी हो गई थी। 12 मई को सुबह साढ़े 11 बजे वह और उसका भाई जवर शाह जहानाबाद से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव के रहमत खान, नाहिद, उमरदीन,इमरान,मोहम्मद शाहिद,शेर खान,पहलवान और 10 अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने उसे और उसके भाई के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। उसकी जेब में रखा मोबाइल और कुछ कागज भी गिर गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी थी। आरोपी फोन पर भी धमका रहे हैं। पुलिस ने घायल युवकों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.