गोरखपुर, मार्च 29 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जिगिनियाडाड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सोनू विश्वकर्मा (24) ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 मार्च की शाम शिवम यादव अपने 3-4 साथियों के साथ आया और उसे व उसके भाई सुमित को गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.