फतेहपुर, अप्रैल 21 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के अहिंदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। गांव के शुभम द्विवेदी (28) व पंकज मौर्य (26) अपने साथी अंकित मौर्य के साथ छिवलहा निमंत्रण में जा रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। अंकित मौके से भागकर गांव में सूचना दी, जिस पर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- मारपीट में दो लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...