गोरखपुर, मार्च 26 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला पीरू शहीद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना 25 मार्च की रात करीब 10 बजे की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष की मान्ती देवी ने बेचू व अन्य के खिलाफ तहरीर दी, जबकि दूसरे पक्ष की सुनीता ने चन्द्रेश व अन्य पर आरोप लगाया। मारपीट में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.