गोरखपुर, मार्च 22 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथ में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाथपुर टोला निवासी परशुराम तिवारी ने बताया कि देर शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी पड़ोसी अश्वनी तिवारी गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर धमकी देकर चले गए और कुछ देर बाद पिता संगम तिवारी व भाई रंजन के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। तीनों ने मारपीट की। बचाव में आई पत्नी देवी को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.