बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं। कादरचौक खिरिया बाकरपुर के रहने वाले वीरेन्द्र पुत्र शेर सिंह ने कादरचौक में तहरीर देकर बताया कि आठ नवंबर को शाम वह अपने घर के पास दूध डालने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के नन्हे उर्फ एलकार, अवधेश मेम्बर पुत्र मेवाराम और अर्जुन पुत्र मेम्बर लाठी-डंडा लेकर उसके पास आए और गंदी गालियां देने लगे। विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वीरेंद्र के पिता शेर सिंह और भाई भगवान दास उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में वीरेंद्र के सिर में चोट आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.