सोनभद्र, जून 30 -- शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में महिला से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दंपति समेत तीन पर केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है। अंबेडकर नगर निवासी प्रियंका सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 28 जून को शाम सात बजे ललिता देवी पत्नी शंकर भारती पुरानी रंजिश को लेकर थप्पड़ जड़ दिया। प्रियंका सिंह ने महिला के पुत्र अविनाश और उसका पति शंकर भारती तीनों मिलकर गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दंपती समेत पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, तीन पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...