गौरीगंज, मार्च 27 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के पूरे साहब बक्स मजरे पिण्डारा ठाकुर निवासी रामतीरथ ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने साले आकाश को बाइक से उसके घर मीरापुर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव के बाहर तालाब के पास लवकुश, रुनझुन और मायावती ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने राम तीरथ और उनके साले के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और गाली-गलौज की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी लवकुश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से भी उन्हें धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.