मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार हुई मारपीट में दो भाई सहित चार लोग घायल हो गए। मनबढ़ों ने एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस तीन नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के बिहसड़ा कला गाँव के मुराजपुर मजरा निवासी फूलचंद व गुलाब चंद्र बघेड़ा खुर्द गाँव की पहाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बघेड़ा खुर्द गाँव निवासी तीन युवकों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए परिवार के हरिश्चन्द्र तथा रिश्तेदार अनिल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। अनिल की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के बाद मनबढ़ भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से जख्मी लोगों को पास के अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध मे...