बस्ती, मार्च 9 -- कोहराएं। परशुरामपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाक्षेत्र के जियनापुर गांव निवासी शैलेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके गांव के प्रदीप वर्मा, चंद्रिका, राजेश तथा अरविंद से गांव की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार दिन में करीब 10:30 बजे वह अपने चचेरे भाई राहुल सिंह के साथ बाजार जा रहे थे। अभी वह गांव के बाहर सड़क पर पहुंचे ही थे कि उपरोक्त लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। पुलिस ने शैलेश सिंह की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच भूमि विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। --
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.