पुरानी रंजिश में मारपीट, चार घायल
गिरडीह, मार्च 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। तेलोनारी पंचायत के महाचो गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से पंकज दास व उनकी पत्नी जासरी देवी और भाई रंजीत दास है। वहीं दूसरे पक्ष से सिकंदर दास घायल हुए हैं। घायलों को बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसमें रंजीत दास की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। इस सिलसिले में भुक्तभोगी पंकज दास ने सिकंदर दास के खिलाफ बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा कि उसकी दो वर्षीय पुत्री माया कुमारी घर के बगल चापाकल के पास खेल रही थी। इस बीच सिकंदर दास बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.