सीवान, मई 21 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के खड्सरा गांव में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई है। खड्सरा निवासी श्री भगवान यादव की पत्नी अनिता देवी ने एफआईआर में कहा है कि मंगलवार को गांव के ही अशोक यादव, सोना देवी, गुड्डी कुमारी, मधु कुमारी, बसंती देवी पुरानी रंजिश को लेकर मेरे परिवार वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट किए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामलें की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...