गंगापार, जून 24 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मकान की छत डालने को लेकर हुए विवाद पर विपक्षियों ने लाठी डंडा से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिए। पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के जाम्हा खास निवासी अजय कुमार पुत्र महेश का आरोप है कि पड़ोसी उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। अजय का आरोप है कि घर के कमरे में छत डलवाते समय विपक्षी लाठी डंडा धारदार हथियार से गालियां देते हुए हमला कर दिए। जिससे वह और उसके भाई को चोटें आईं हैं। अजय का आरोप है कि शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- मुकदमा में सुलह न होने पर हत्या की धमकी जख्मी अजय कुमार ने मऊआइमा थाना में शमशेर बहादुर, सुनील कुमार, अनिल कुमार, भोला, विनोद कुमार तथा मंगल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्त...