देवरिया, अप्रैल 10 -- तरकुलवा, हिंस। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडेरा बाबू में पांच दिन पहले पुरानी रंजिश में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर दंपती समेत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।मुंडेरा गांव के रहने वाली राधिका देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनकी पत्नी 5 अप्रैल की शाम छह बजे के करीब उनकी पड़ोसन चांदनी पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि कुछ देर बाद उसके पति जयकुमार, संवरू, शर्मा, सुमित, दुखी, सत्यम व प्रियेश गोलबंद होकर गाली देते हुए लाठी-डंडा और धारदार हथियार से लैश होकर उनके दरवाजे पर पहुंच कर मारपीट करने लगे।बीच बचाव करने आए प्रार्थिनी के पुत्र अभिषेक को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी सुमित ने धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया। प्रार्थिन...