पीलीभीत, मार्च 1 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम रसूला फरदिया निवासी यशपाल पुत्र राम बहादुर ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके और उसके परिवार वालों के ऊपर गांव के ही सूरज पुत्र कोमल प्रसाद, करण पुत्र होरीलाल, होरीलाल पुत्र गोविंद राम ने 28 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की। जब उसने और उसके परिवार वालों ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाने आई उसकी मां लीलावती और भाई के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.