पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी महमूद शाह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 अप्रैल को रात साढ़े 10 बजे उसका 25 वर्षीय पुत्र सहानूर घर के बाहर खड़ा था। तभी जफर,अजहर और गंठा निवासी मोहल्ला तिगड़ी वहां आए और उसके बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जफर ने उसके पुत्र के होंठ अपने दांतों से काट लिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर होने पर जब परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। न्यूरिया पुलिस ने मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर शादी समारोह में गए युवक की पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.