जौनपुर, जून 10 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के दीनापुर पाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटी की मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का कहना है कि उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों के बीच-बचाव से उनकी जान बची। दीनापुर पाही निवासी बिजई देवी पत्नी मिठाईलाल ने तहरीर दी है कि नौ जून को दोपहर करीब एक बजे गांव के ही कन्हैया पुत्र मिठाईलाल, आशा पुत्र स्व.प्यारेलाल, पूनम देवी पत्नी कन्हैयाल और बुटानी पुत्री आशा कुमार उनके घर पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनकी लड़की सविता पुत्री मिठाई को लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। हमले में दोनों मां-बेटी को काफी चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और...