कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के चूहापीरन गांव की नसीमा बानो पत्नी स्व. नफीस अहमद ने बताया कि मंगलवार की शाम पड़ोसी गुफरान पुत्र रईश व जीशान पुत्र शफीक पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। कड़ा धाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पिटाई से घायल मां-बेटी को मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.