आजमगढ़, फरवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के वाकरकोल गांव में सोमवार की देर शाम को पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने महिला और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। आयशा बानो पत्नी जहीर ने आरोप लगाया कि पड़ोसी उस्मान गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी, डंडा से हमला कर घायल कर दिया। बेटी सजिया बानो बीच बचाव के लिए पहुंची तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ि़ता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.