हरदोई, अप्रैल 25 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रमपुर निवासी शोभना त्रिपाठी पुत्री विनोद कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह अपने मकान के पास मंदिर के पास खड़ी थीं। तभी गांव के ही श्यामू व धीरज पुत्रगण दयानंद दुबे, विवेकानंद व विद्यानंद पुत्रगण रामाधार दुबे वहां आ पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शिवनरायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में हमला, महिला समेत तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...