जौनपुर, अप्रैल 22 -- रामनगर हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा महिला और उसकी बेटी की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मढ़ी गांव निवासी आशा देवी पत्नी राकेश गौतम ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की दोपहर गांव के ही मुकेश व अशोक (पुत्रगण जगन्नाथ) पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आशा देवी जमीन पर गिर गईं, जिसके बाद भी आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट पर मुकदमा दर्ज पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उनकी बेटी रागिनी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.