पुरानी रंजिश में महिला व बुजुर्ग पर हमला, चार नामजद
बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम अमया देवरिया में पुरानी कहासुनी को लेकर महिला और उसकी सास के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम अमया देवरिया निवासी जैनब फात्मा पत्नी सादाब हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 मई की सुबह करीब 9:30 बजे गांव के कुछ लोग पुरानी कहासुनी को लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पुत्री फलक फात्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी सास सैयदा बानो पत्नी संहशाह हुसैन को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों व थप्पड़ों से पीट दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.