पुरानी रंजिश में महिला पर हमला, लूटा मंगलसूत्र
कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- सरायअकिल के पिपरहटा गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश में महिला के ऊपर दंपती ने हमला बोल दिया। महिला को बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं उसका मंगलसूत्र भी लूट लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिपरहटा गांव की कल्पना त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के देवेंद्र कुमार से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार विवाद हो चुका है। इसी रंजिश को लेकर बुधवार को उसको देवेंद्र की पत्नी पूर्णिमा तिवारी ने गाली देना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो देवेंद्र व उसकी पत्नी पूर्णिमा ने मिलकर उसको बेरहमी से पीटा। इससे उसको चोटें आई हैं। इसी दौरान उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया। शोर मचने पर गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने कल्पना त्रिपाठी को मेडिकल के लिए भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.