शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- पुवायां, संवाददाता। पुवायां थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश में एक महिला ने युवक के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। घटना में युवक का ललाट और चेहरे का ऊपरी हिस्सा झुलस गया। मामले में युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह आठ बजे गांव में उस समय हुई, जब युवक घर से बघ्घर की ओर जा रहा था। रास्ते में महिला का घर पड़ता है। आरोप है कि महिला ने युवक से गाली-गलौज की। युवक के रुकते ही महिला घर में गई और गिलास में एसिड लाकर युवक के चेहरे पर फेंक दिया। एसिड पड़ते ही युवक चीख पड़ा। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। इधर युवक की मां ने कोतवाली में आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके मुआयना कर महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.