सीतापुर, अगस्त 16 -- बिसवां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगवतीपुर मजरा कौवाखेड़ा गांव में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल महिला को परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक 14 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव के ही दो लोगों ने रंजिश के चलते उनकी पत्नी स्वीटी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला घायल होकर गिर गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उसे सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी के मुताबिक महिला के शरीर में गोली लगी थी। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाह...