पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, चार पर केस दर्ज
सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोले में रविवार सुबह करीब 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में मिला। उसके सिर और गर्दन के पास चोट के निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बैरहवा टोला निवासी 50 वर्षीय मलोगरी देवी पत्नी श्यामसुंदर अपने घर में अकेली रहती थीं। उनका परिवार बेलछ में रहता है। मृतका का पुत्र सुनील कुमार बीच-बीच में अपनी मां से मिलने आता-जाता था। शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत का प्रसाद देने के लिए वह रविवार सुबह करीब 8:30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.