जौनपुर, मार्च 7 -- मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को सेऊर गांव निवासी संजय पटेल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चार मार्च को दिन में करीब 12 बजे पड़ोस का ही राजेश उनके घर पर पहुंचा और उनकी पत्नी शैलेद्री के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि राजेश ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.