बागपत, फरवरी 14 -- दाहा। टीकरी कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने एक मकान की छत पर चढ़ कर फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को पीड़ित परिवार ने दो खाली खोखे सौंपे। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। टीकरी कस्बा निवासी शुभम पुत्र स्व: सेवाराम ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान के अंदर परिवार के साथ सोया हुआ था शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे दो युवक उसकी छत पर चढ़े तथा फायरिंग कर दी। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर टीकरी चौकी प्रभारी विकुल कुमार भी टीम के साथ पहुंचे जिसपर पीड़ित परिवार ने छत पर पड़े मिले 315 बोर के दो खाली खोखे पुलिस को सौंपे। बताया कि इस बीच फायरिंग करने वालों का फोन शुभम के मोबाइल पर आया तो उसने अपना मोबाइल पुलिस को दे दिया। दूसरी तरफ से धमकी एवं गाली गलौच शुरू कर दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.