कौशाम्बी, मई 3 -- पिपरी थाने के सेवढा गांव में पुरानी रंजिश को दबंगों ने भाई-बहन पर हंसिये से हमला कर दिया। हमले में भाई बहन घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घायलों को इलाज के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। सेवढ़ा गांव निवासी भानु प्रकाश पुत्र ईश्वरदीन शुक्रवार शाम गांव गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हंसिये से हमला कर दिया। हमले में भान प्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर बहन शांति बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसे भी दौड़ा लिया और हंसिये से हमला कर दिया। हमले में शांति के सिर और हाथ में गंभीर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.