बांदा, मई 3 -- अतर्रा। क्षेत्र के ग्राम गुमाई में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित ने भतीजे पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाते तहरीर दी है। गुमाई निवासी मनीराम पुत्र कैरा ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर उसका भतीजा अरविंद पुत्र दिलबहार ने गाली-गलौज किया। मनीराम ने विरोध किया, तो अरविंद ने लात-घूंसे और वजनदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोटे आईं। आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि वह थाने गया तो उसे जान से मार देगा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे ने बताया कि आरोपी भतीजे अरविंद के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.