पुरानी रंजिश में बुजुर्ग पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश
शाहजहांपुर, जून 26 -- पुवायां। पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मडैयां खाड़ेपुर गांव निवासी मनजीत जाटव ने मोहनपुर गांव के उदयवीर सिंह, भानु सिंह, कल्लू उर्फ ओमेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, रमन सिंह और वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मनजीत का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व दर्ज कराए गए एक मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने को लेकर आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी。
हमला की घटना तहरीर के मुताबिक गुरुवार शाम उनके पिता जगदीश खेत पर जा रहे थे। रास्ते में फत्तेपुर लूकटहा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.