नोएडा, अप्रैल 6 -- दनकौर, सतीश शर्मा। अट्टा फतेहपुर गांव में ईद की रंजिश का बदला लेने के लिए एक बुजुर्ग पर गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के समय 62 वर्षीय बुजुर्ग परिजनों के साथ खेत पर काम कर रहा था। घायल का ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने सोमवार शाम 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। गांव निवासी पीड़ित हासिम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके परिवार के बच्चों का गांव के ही दूसरे परिवार के बच्चों से पिछले दिनों ईद पर विवाद हो गया था। उस वक्त गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाद को निपटा दिया था। दूसरा पक्ष तभी से उसके परिवार से रंजिश मानता चला आ रहा है। सोमवार को उसके पिता कासिम और चाचा अफसर समेत परिवार के अन्य लोग खेत पर काम कर रहे थे। तभी गांव के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.