गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में पुरानी रंजिश में बाप-बेटा के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट में दोनों बाप-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में जमुआ निवासी हेमलाल यादव एवं उनका पुत्र शंभू यादव शामिल हैं। दोनों का इलाज गिरिडीह के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। दोनों के सर में गंभीर चोट आयी है। घायलों ने बताया कि उन लोगों का गोतिया के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर चेतलाल यादव, संतोष यादव, प्रभु यादव, गुलाब यादव, कट्टी यादव, महेंद्र यादव, धनराज यादव की पत्नी व चेतलाल यादव की पत्नी अचानक उन दोनों पर लाठी, डंडा, तलवार, फरसा आदि से हमला कर दिया और मारपीट कर उन दोनों बाप-बेटा को जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...