बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने राकेश निवासी बानपुर की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। रामकेश ने बताया कि पुरानी रंजिश व आपसी कहासुनी को लेकर विपक्षी सियाराम, मनोज, सनोज, शेषनाथ, अर्जुन व 10 अज्ञात लोगों ने मारपीट की। मारपीट में वादी के परिजन विष्णु, इंद्रावती, मुस्कान, पंकज, प्रीती को चोट लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...