पुरानी रंजिश में बदमाशों ने चलाई कई राउंड चलाई गोली
गाजीपुर, जुलाई 2 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर कोतवाली के अष्टभुजी मुहल्ले में प्रवीण उपाध्याय के घर पर बुधवार की देर रात पुरानी रंजिश में कई राउंड फायरिंग की गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मौके से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुट गई हैं। अष्टभुजी कालोनी निवासी प्रवीण उपाध्याय पुत्र स्व. ब्रह्नमेश्वर उपाध्याय अपने परिवार के साथ निजी मकान में रहते है। प्रवीण वर्तमान में जिला अस्पताल में संविदाकर्मी के रुप में कार्यरत है। प्रवीण के मुताबिक रात करीब 12 से एक बजे के बीच में दो लोग आये और उनका मेन गेट खटखटाने लगे। फिर उन लोगों ने बाउंड्रीवॉल को फांदने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.