कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर सौरई निवासी ओमप्रकाश सोनकर ने बताया कि स्थानीय चौराहे पर उसका बेटा पंकज सोनकर फल की दुकान लगाता है। एक अप्रैल की रात वह दुकान बंद कर रहा था। तभी इलाके के सौरई खुर्द निवासी सूर्या उर्फ शैला, अंकित, कल्लू तथा कल्लू का भाई अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...