कौशाम्बी, जनवरी 16 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के छोटा लालापुर गांव निवासी राम बहोरी पुत्र राम सजीवन फल कारोबारी हैं। वह चायल कस्बा में फल का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे बेटे कुलदीप को ठेला की जिम्मेदारी देकर खाना खाने पैदल घर जा रहे थे। गांव निवासी नरेश पुत्र शंकर लाल के घर के पास पहुंचे, तभी पड़ोसी मिल गया और उसने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने चापड़ से हमला किया। इससे पीड़ित खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने आननफानन उनको चायल सीएचसी में भर्ती कराया। घायल की बेटी कुसुम ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच एक महिला के मामले को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास सिंह का कहना है कि घटना की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.